वित्तीय मामलों में हमेशा दिल से नहीं दिमाग से फैसले लिए जाने चाहिए ।
बात को शुरू करने से पहले यह स्पष्ट कर देना ज़रूरी है कि दिल से कहने का अर्थ है इमोशनल होकर लिए गए फैसले और दिमाग से मतलब सोच समझकर डीप रिसर्च के बाद लिए गए फैसले । जब भी आप कोई इन्वेस्टमेंट करते हैं, तब उसका रिटर्न ही मुख्य मोटिवेशन होता है । रिटर्न चाहे परसेंटेज में धनराशि का हो, रिश्तों में आभार और सम्मान का हो, बाज़ार से ली गयी वस्तु में उपयोगिता व सेल्फ सटिसफैक्शन का हो या फ़िर व्यापार में मुनाफ़े का हो, लेकिन रिटर्न एक ज़रूरी घटक होता ज़रूर है । कहने का तात्पर्य है कि कोई भी इन्वेस्टमेंट स्पेशली वित्तीय इन्वेस्मेंट इमोशन का नहीं डीप रिसर्च का विषय है। इसलिए वित्तीय मामलों में हमेशा दिल से नहीं दिमाग से फैसले लिए जाने चाहिए । इस बात को और स्पष्ट रूप में समझने की कोशिश करते हैं ।।।
- वित्तीय मामला यदि बाज़ार में हो !
बाज़ार विविध वस्तुओं और विक्री के प्रचारों से भरा पड़ा है । बाज़ार ऑफलाइन हो या ऑनलाइन, बाज़ार का एक ही धर्म है विक्री और मुनाफा । इस धर्म को निभाने के लिए बाज़ार में बैठे सेलर (विक्रेता) का एक ही मकसद है बायर (खरीददार) को बाईंग (खरीदने) के लिए कन्विंस करना। उसके लिए बाज़ार तरह तरह के उपाय इस्तेमाल करता है । होर्डिंग्स लगाना, प्रचार प्रसार के हर संभव माध्यम का इस्तेमाल करना, लुभावने ऑफर्स देना, विशेष तरीक़े के कूपन्स निकालना, कॉम्बो पैक का ऐलान करना, सेल लगाना आदि। इन सबका मक़सद बस एक है बायर यानी ख़रीददार यानी कि आपके दिमाग़ को निष्क्रिय करके आपके दिल को एक्टिवेट करना । जब आपका दिल सक्रीय होता है तब आपका दिल आपके दिमाग यानी तार्किक क्षमता को प्रभावित करके उससे वही सुनता है जो वास्तव में वह सुनना चाहता है और आपके साथ एक माइंडगेम हो जाता है । शाश्त्रों की भाषा में बात करूँ तो आपके मन को वश में कर लिया जाता है कुछ पल के लिए आपका दिमाग सोचना बंद कर देता है। वह इमोशन में बह जाता है । और आप कई बार ऐसी ख़रीदी करके आ जाते हैं जिसकी वास्तव में आपको कोई आवश्यकता या फ़िर ऐसी आवश्यकता जिसे आधारभूत कहा जा सके, नहीं होती । अर्थात आप बाज़ार के द्वारा प्रायोजित इमोशनल जाल, एक खूबसूरत डिजाइन्ड माइंड गेम के शिकार हो चुके होते हैं । अभी अभी आपने अपने कीमती रुपयों को जिस वस्तु की ख़रीदी पर खर्च कर दिए हैं ध्यान से सोचें तो उसकी कोई ऐसी आवश्यकता नहीं थी कि उसके बगैर कोई काम रुक रहा था । बाज़ार द्वारा डिजाइन्ड माइंड गेम का एक ख़ास उदाहरण बताता हूँ ।। जब आप किसी मॉल या स्टोर पर जातें हैं तो आपको वस्तुओं की प्राइसिंग 99,199,299,…….999 के डिजिट में रखा दिखाई देता है। वह भी माइंड गेम है कि आप 1000 की वस्तु को 1000 के बजाय 1000 के अन्दर का रेट मानकर खरीदें । किसी मेडिकल स्टोर काउंटर या फ्रंट रो पर कंडोम्स का एडवरटाइजिंग पोस्टर्स भी आपके साथ माइंड गेम है, ताकि आप उत्तेजित हों और उनकी बिक्री के चांसेज बनें, फ़िल्मों के खून भरे पोस्टर्स आपको फ़िल्म के एक्शन से भरे होने का निमंत्रण देते हैं, ताकि आप टिकेट पर पैसे खर्च करने में ज्यादा सोचें नहीं, वहीँ सरसों के पीले फूलों से खिले खेत में हीरो का बाहें फैलाकर हीरोइन का आलिंगन करते पोस्टर्स भी आपके साथ फ़िल्म के रोमांटिक प्रोडक्ट होने का दावा है ।
मैं यहाँ बाज़ार को विलेन कहने की कोशिश नहीं कर रहा बल्कि मैं कहना चाहता हूँ कि बाज़ार अपना काम दिमाग से कर रहा है । आपको भी अपना काम बिना किसी भी प्रकार इमोशनल हुए तार्किक रूप से करना है । क्यूंकि आप अपनी पूँजी अपने और अपनों की आवश्यकताओं की पूर्ती के लिए, ख़ुशी के लिए कमाते हैं न कि बाज़ार की आवश्यकताएं पूरी करने के लिए । जब भी बाज़ार द्वारा डिजाइन्ड माइंड गेम के साथ खेलने का मौक़ा मिले तब आप अपने दिमाग का वर्जिश करके उसे धार दे दीजिये । अन्दर से इच्छा आये कि फलां चीज़ लेने के लिए पैसे खर्चने हैं तुरंत सोचिये यह धन आपका है इसकी असली कीमत आपके पास न होने पर पता चलती है क्या आप जहाँ अपने पैसे लगाने जा रहे हैं ,उसकी ज़रूरत वास्तविकता में आपको है ? अगर है तो बेशक लिया जाना चाहिए नहीं है तो बिलकुल भी नहीं लिया जाना चाहिए क्यूंकि आपकी वस्तुओं से आपकी औकात नहीं, आपकी मनी से आपकी औकात नापी जाती है ।
- वित्तीय मामला यदि रिश्तों में हो!
वित्तीय मामला यदि रिश्तों में हो ! जहाँ आपको रिटर्न के रूप में आभार और सम्मान चाहिए तो यहाँ भी इन्वेस्टमेंट से पहले आपको सावधान होने की ज़रूरत है । आपको हमेशा यह याद रखना होगा कि आप के द्वारा कमाया गया एक एक पैसा आपकी अपनी तरकीब, अपने एक्शन, अपने कौशल का परिणाम है। इसको खर्च करने का डिसीजन भी पूरी तरह आपका है । आपको ही यह डिसाइड करना है कि आपका पैसा किसे मिलना चाहिए किसे नहीं। इसमें किसी भी प्रकार का बंधन, मज़बूरी का कोई स्कोप नहीं होना चाहिए । आप अपने जीवन में तमाम प्रकार के लोगों से घिरे रहते हैं । दुनिया में सबको एक दुसरे से अपेक्षाएं हैं। तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं की आप जिन लोगों से घिरे हुए हैं उसमें भी लोग आपसे आपके कमाए हुए रुपयों को वे अपने ऊपर खर्च करने की अपेक्षा रखते हों ! और इसे आपकी ज़िम्मेदारी मानते हों ! उनका मानना उतना महत्वपूर्ण नहीं है जितना आप क्या मानते हैं ? यह है !
लाइफ में आपको ऐसे बहुत से लोगों से मिलने का अवसर मिला होगा या मिलेगा जो आपसे मदद के रूप में आपकी गाढ़ी कमाई का महत्वपूर्ण हिस्स्सा ले लेते हैं। लेते वक़्त वे आपसे सद्व्यवहार करते हैं। आपको अपनी ज़िन्दगी का सबसे अहम् किरदार मानते हैं । आपसे मीठी बातें करते हैं । आपके कुछ कार्य भी आपके सोचने मात्र पर संपादित करके आ जाते हैं और फ़िर आपको इमोशनल कर देते हैं । आप अब दिमाग को स्विचऑफ कर देते हैं। आपका दिल आप पर हावी हो जाता है । आप अपनी गाढ़ी कमाई का कुछ अंश उस इंसान पर यह समझकर इन्वेस्ट कर देते हैं कि अमुक व्यक्ति को इसकी सख्त ज़रूरत है और ऐसा करने से वह सदैव आभारी रहेगा । लेकिन कुछ दिन बाद पता चलता है काम निकल जाने के बाद वह आपसे दूरी बना चुका है । आप संतुष्ट रहते हैं कि दूर हुआ तो क्या हुआ ! आभार तो मानता है, सम्मान तो करता है ! मगर वह दिन दूर नहीं होता जब वह आभार भी प्रकट करना मुनासिब नहीं समझता और आपको ही उल्टा दोषी मानने लगता है कि यह व्यक्ति बहुत ही ओछा है। छोटी सी मदद के बदले मुझे खरीद लेना चाहता है , मुझे दबाकर रखना चाहता है ! आदि आदि । जिसपर इन्वेस्ट करके आपने रिटर्न में आभार और सम्मान चाहा था वह अब आपका सबसे बड़ा शत्रु बन चूका है ! धडाम ! अब आपका दिमाग पुनः सक्रीय हुआ । उसने दिखाया कि आपके द्वारा मदद के रूप में की गयी इन्वेस्टमेंट गैरज़रूरी इन्वेस्टमेंट थी। आपने इन्वेस्ट करने से पहले यह सुनिश्चित करना ज़रूरी नहीं समझा कि जिसकी मदद करने जाया जा रहा है वह वास्तविक नीडी नहीं है । उसने आपके धन को देखते हुए आपका इन्वेस्टमेंट लेने के लिए योजना बनाई थी । वह नीडी नहीं था इसलिए उसके पास आपके किये गए इन्वेस्टमेंट की इज्जत करने का कोई आन्तरिक कारण नहीं है । वह ऐसा मानता है कि मैंने जो सद्व्यवहार किये थे उसके बदले कोई भी होता तो वह इतनी मदद तो ज़रूर करता । तुम नहीं तो कोई और होता !
मैं यहाँ रिश्तों में हेल्पिंग कल्चर को कटघरे में खड़ा नही कर रहा हूँ। बल्कि यह बताने की कोशिश कर रहा हूँ कि आप अपनी गाढ़ी कमाई को उसी पर खर्च करें जिसे उस इन्वेस्टमेंट की ज़रूरत ओक्सिजन की तरह हो ! आप इन्वेस्ट करने से पहले रुकिए ! सोचिये! विचार कीजिये और यह सुनिश्चित कीजिये कि आपकी कमाई की इज्जत वह आपसे अधिक करेगा या नहीं ! आपके इन्वेस्टमेंट की ज़रूरत उसे वास्तव में आवश्यकता पूर्ती के लिए है या शौक पूरे करने के लिए ? यदि शौक के लिए है तो नसीहत देकर कोई डेट देकर सरका दीजिये । आप यह सुनिश्चित ज़रूर कीजिये कि आपका इन्वेस्टमेंट सामने वाले की ज़िन्दगी में वैल्यू ऐड कर रहा है या कोई उत्पाद का इजाफ़ा कर रहा है ? आपको हमेशा यह याद रखना होगा कि – वित्तीय मामलों में हमेशा दिल से नहीं दिमाग से फैसले लिए जाने चाहिए ।
- वित्तीय मामला यदि व्यापार का हो!
यह विषय सबसे महत्वपूर्ण है । यदि आप किसी व्यापार में इन्वेस्ट करने जा रहे हैं तब तो आपको एक्स्ट्रा केयरफुल होने की आवश्यकता है । क्यूंकि व्यापार सांप सीढ़ी का पक्का खेल है । अच्छी गोटी आई तो सीढ़ी यानी तरक्की और गड़बड़ आई तो सांप यानी बर्बादी । इस दुनिया में तो पछतावे का कोई स्कोप ही नहीं । यहाँ या तो आगे बढ़ना होता है या पूरी तरह टूट जाना होता है । इसलिए व्यापार में अपनी पूँजी इन्वेस्ट करने से पहले खुले दिमाग से प्रॉपर रिसर्च किये बगैर आप व्यापार में एक पाई भी इन्वेस्ट करने से बचें ।
क्या करें :-
- जिस सेक्टर में इन्वेस्ट करना है उसकी अच्छी समझ होनी चाहिए ।
- जिस सेक्टर में इन्वेस्ट करना है उसकी प्रॉपर मार्किट एनालिसिस होनी चाहिए ।
- जिस सेक्टर में इन्वेस्ट करना है उसकी चुनौतियों की जानकारी इकठ्ठा कर सूची बनायें।
- जिस सेक्टर में इन्वेस्ट करना है उसकी कम से कम बेसिक ट्रेनिंग अनिवार्य होनी चाहिए।
- जिस सेक्टर में इन्वेस्ट करना है उसकी लाभ-हानि का पूरा ज्ञान अवश्य होना चाहिए।
- जिस सेक्टर में इन्वेस्ट करना है उसके बारे में अपनी रूचि अपने कौशल और अपनी टीम की पूरी तुलनात्मक जानकारी अवश्य रखनी चाहिए ।
क्या करने से बचें :-
- सिर्फ़ यूट्यूब से मोटीवेट होकर कोई धंधा न लगायें ।
- दोस्तों से बातें करके जज़्बात में आकर “तुम ये कर लेना, मैं वो कर लूँगा टाइप कसमें वादों में पड़कर कत्तई इन्वेस्टमेंट न करें ।
- जो देखने में अच्छा लगे सिर्फ़ उस बारें सोचकर इन्वेस्टमेंट न करें।
- फलां व्यक्ति फलां काम से बहुत पैसे बना रहा है टाइप इन्फ्लुएंस में आने से बचें।
- बैंक से सौ प्रतिशत लोन लेकर नए धंधें में इन्वेस्टमेंट कदापि न करें।
- प्राइवेट फैनेंसर या हाई इंटरेस्ट पर लोन देने वालों से तो ऐसी दुश्मनी रखें कि उसकी परछाई भी अपने आस पास न पड़ने दें ।
कहने का अर्थ है कि वित्तीय मामलों में दिल से फ़ैसला लेना खुद से दुश्मनी रखने के समान है । आप खुद से खुद की दुश्मनी मत करिए। आप सदैव वित्तीय मामलों में दिमाग़ को खुला रखिये। इससे आपका वित्तीय प्रवंधन अच्छा रहेगा और आप दूसरों की सच्ची मदद भी कर सकेंगे।