फाइनेंसियल अपसेट व्यक्ति को किसी गंभीर बीमार व्यक्ति से अधिक “केयर, हेल्प और सिम्पथी” की ज़रूरत होती है ..

फाइनेंसियल अपसेट व्यक्ति को किसी गंभीर बिमारी से जूझ रहे बीमार से अधिक “केयर, हेल्प और सिम्पथी” की ज़रूरत होती है ।

फाइनेंसियल प्लानिंग शिक्षा,धर्म, नैतिकता,कानून,सत्संग,गीता, बाइबिल, कुरान आदि के बराबर ही पावन और महत्वपूर्ण है । किसी एक व्यक्ति को भी फाइनेंसियल जागरूक कर लेने पर आप किसी धार्मिक यात्रा जितने पूण्य के भागीदार बनते हैं । यह  चैन आगे बढाने की बात है । क्यूंकि फाइनेंसियल अपसेट व्यक्ति मृत्यु के समान जीवन जीने लगता है यक़ीन मानिए  वित्तीय रूप से ख़राब जीवन जीने वालों के लिए दुनिया में जीना आसान नहीं होता। ध्यान देने की बात है कि इस दुनिया में सबसे ज्यादा धन वहीँ अर्जित किया जा रहा है जहाँ धन को ख़राब कहकर ज्ञान दिया जा रहा है । मन्दिर मस्ज़िद चर्च बाज़ार स्कूल कॉलेज आदि तक आपके इमोशन से खेलकर आपकी जेबें खाली करवाते हैं । अगर आप फाइनेंसियल फ्री होना चाहते हैं या इसकी शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको यह लेख पूरा पढना चाहिए।

नहीं नहीं  इस लेख में ऐसा कोई वादा नहीं है जो यह कहता हो की आप इसे पढ़कर पूरी तरह फाइनेंसियल एक्सपर्ट हो जायेंगे ।  मगर इस लेख में बताये गए इन्सिडेंट्स और गलतियों से आपको यह सबक ज़रूर मिलेगा की आपको क्या नहीं करना चाहिए और कौन कौन से छोटे- छोटे स्टेप्स उठाकर आप अपने फाइनेंस को मैनेज कर सकते हैं। ताकि आपका फाइनेंसियल जीवन स्वतंत्रता पूर्वक बीते आप दुनिया की तमाम दुश्चिंताओं के बीच धन सम्बन्धी दुश्चिंता में भी न उलझे रहें बल्कि अपने धन के हिसाब से जीवन की महत्वपूर्ण योजनायें तय कर सकें ।

किसी शहर के एक नौजवान आदमी की एक छोटी सी कहानी से यहाँ कुछ सबक लेने की कोशिश करते हैं ।

दरअसल किसी शहर में एक नौजवान बहुत प्रतिभावान था । दिमागी रूप से हालात और स्थितियों का उम्दा पारखी । अगर किसी भी सिचुएशन पर दिमाग लगाकर सोच ले तो जटिल से जटिल सिचुएशन से यूँ निकल जाए मानों ऊपर वाला उसे रास्ता दिखा रहा हो । लोग बाग़ उसकी बड़ी क़द्र करते । हर ओर उसे एप्रिसिएशन मिलता, इज्ज़त, शोहरत, रुतबा सब उसे हासिल हुआ वो भी बड़ी ही मामूली सी उम्र में । लोगों का जमावड़ा उसके आसपास रहने लगा । लोग उससे व्यापार व्यवहार आदि मामलों में सलाह लेने लगे। उसकी एक सलाह पर बहुत से धनाड्य अपना धन निवेश भी करने लगे । बहुतों को उसने अपनी सलाह से मालामाल कर दिया उसकी ख्याति आस पास के क्षेत्रों में बढ़ने लगी । लोगों का हुजूम उसके पास और बढ़ गया । दिमाग का तेज़ नौजवान तो था। पर था तो मानव ही। मानव मन रुतबा देखकर  प्रफुल्लित हो गया । प्रैक्टिकल पर इमोशन हावी हो गया। उसे पता भी नहीं चला कब वह बहुत से फैसले दिल से लेने लगा ! जिसे वह दिल से मानता उसकी बातों पर ब्लाइंड ट्रस्ट करने लगा । उसके लोग भी ईमानदार वफादार थे।

मगर मगर मगर …. वित्त की दुनिया में ईमानदार वफादार लोगों से घिरे रहना एक बहुत महत्वपूर्ण गुण है परन्तु यह वित्तीय संसार के लिए अकेला पर्याप्त गुण नहीं है ।  क्यूंकि वित्तीय संसार के लिए सबसे प्राथमिक और महत्वपूर्ण गुण है दिमाग का खुला होना। व्यापार निवेश आदि सांप सीढ़ी का खेल है । सीढ़ी, जितनी तेज़ उंचाई पर जाने का रास्ता है, उतनी ही तेज़ी से नीचे गिरने का माध्यम है,सांप । नौजवान ने अपने इमोशनल फैसलों से अपने बहुत से पैसे ऐसी जगह निवेश कर दिये जहाँ से उसे कोई भी भौतिक,अध्यात्मिक, सामाजिक या आत्मिक रिटर्न नहीं मिला। अपने धन को डुबाने के बाद अपनी ख्याति बचाने  के लिए उसने अपने धन की मदद मिलने के सोर्सेज से पैसे उठाये । इतना ही काफी नहीं था इमोशनल फैसले ने सांप बनकर उसे  सबसे नीचे लाकर पटक दिया था । वह बैंकरप्ट हो गया।  दोस्तों मित्रों के भी  पैसे डुबाने के बाद उसने हाई इंटरेस्ट पर पैसे उठाने शुरू किये । क्यूंकि हाई इंटरेस्ट के ऑफर के आलावा उसके पास कोई अन्य लालच का प्रस्ताव नहीं बचा था जिससे उसे किसी से पैसे मिल सकते । फ़िर सूदखोरों के हाई इंटरेस्ट ने उसे ऐसा तोड़ा कि वह जो भी कमाता इंटरेस्ट में चला जाता और मूल वैसे क वैसा बना हुआ । उसकी रात की नींद, उसका दिन का चैन सब छिन  गया । दिमाग कुछ सोच पाए उससे पहले फ़िर इंटरेस्ट की तारीख़ आ जाती और उसे पूरा दिमाग इसका प्रबंध करने में लगाना पड़ता ।  अपनी एक बेवकूफ़ी, बिना विचार किये लिए हुए फैसले से, बिना योजना के आगे बढ़ने की आदत से वह पूरी तरह क़र्ज़ के जाल में फंसता चला गया। अब उसकी ख्याति जाती रही । लोग उसके सम्पर्क में आते तो यह डर सताता रहता कि कहीं वह पैसे न मांग ले ! जब तक उसकी आँख पर पड़ा पर्दा हटता, उसका दिल के बजाय दिमाग लगना शुरू होता तब तक काफ़ी देर हो चुकी थी ।

नौजवान के जीवन के एक छोटे से  दृष्टांत से हमें कुछ महत्वपूर्ण सन्देश मिलते हैं जिसे नीचे दस बिन्दुओं में लिखा जा रहा है ।

  • वित्तीय मामलों में हमेशा दिल से नहीं दिमाग से फैसले लिए जाने चाहिए ।
  • इन्वेस्टमेंट करने से पहले गहन रिसर्च बहुत ज़रूरी मुद्ददा है ।
  • किसी भी हालात में अपने सारे रिसोर्सेज ब्लाक मत करो ।
  • लोन्स (क़र्ज़ ) सिर्फ उस इन्वेस्टमेंट के लिए लिए जाने चाहिए जहाँ इन्वेस्टमेंट करने पर लोन के बदले चुकाए जा रहे इंटरेस्ट का कम से कम तीन गुना मुनाफा मिलने की गारंटी हो ।
  • सुविधा भोग के साधन (जिसे रोबर्ट टी कियोसाकी लाइबिलिटी कहते हैं) हमेशा बचत के पैसे से नकद खरीदना चाहिए ।
  • धन अर्जित करना धर्म विरुद्ध बिलकुल नहीं है , बल्कि सनातन शाश्त्रों में तो इसका बड़ा सम्मान है ।। पोंगा पंडितों के उस उपदेश को सुनना बंद करो जो आपको धन अर्जित करने में अवरोध उत्पन्न करे ।।
  • धन,धर्म और नैतिकता के मध्य परस्पर समन्वय पर काम करना चाहिए ।
  • फाइनेंसियल प्लानिंग का नमूना आपके यहाँ दैनिक मजदूरी करने वाले की सचरित्र स्त्री बहुत अच्छे से समझा सकती है ।
  • धन अर्जित करने से ज्यादा धन व्यय का स्पष्ट खाका बहुत महत्वपूर्ण है ।
  • धन और अमीर के प्रति कोई घृणित भावना नहीं होनी चाहिए ।

उपरोक्त वर्णित सभी दसों बिन्दुओं पर अलग अलग डिटेल्ड आर्टिकल आपकी इस वेबसाइट पर अगले दिनों में  श्रृंखला के रूप में चलेगी  ।

 

 

 

Leave a Comment