“तू ही दिस्दा” अक्षयकुमार अभिनीत अपकमिंग फ़िल्म भूत बंगला का एक रोमांटिक ट्रैक है । अरिजीत सिंह ने वर्षों बाद हिन्दी फ़िल्म इंडस्ट्री के किसी फ़िल्म में अपनी आवाज़ देकर इस मधुर गाने को गाया है जो सीधा दिल पर दस्तक देता है। अरिजीत सिंह का जलवा आज भी बरकरार है । लोगों ने गाने को हाथों हाथ उठा लिया है। जहां आज हर ओर धुरंधर रिवेंज का शोर है वहीं भूत बंगला के इस गाने ने अपना अलग बज़ क्रिएट कर लिया है। धुंआधार धुरंधर मारपीट के बाद लोग भूतबंगला जैसी कुल फ़िल्म को देखना पसंद करेंगे। उम्मीद करते हैं अक्षयकुमार-प्रियदर्शन कि जोड़ी पुनः हिट हो।